Integration of Mythology and Modernity in the Literature of Sudha Murty
सुधा मूर्ति के साहित्य में पौराणिकता और आधुनिकता का समन्वय
Keywords:
Indian culture, mythology, folk tales, Indian knowledge tradition, modernity, social values, contemporary Indian literatureAbstract
Sudha Murty is a distinguished figure in Indian literature who, through her writings, presents the social and cultural discourse of contemporary Indian society in a powerful and insightful manner. Her writing is marked by sensitivity and clarity, offering a deep exploration of the multilayered complexities of Indian society. In her well-known work Mahashweta, she effectively highlights issues such as social discrimination and class divisions, while providing a literary voice to marginalized communities. Sudha Murty’s literature is not limited to entertainment alone; it also serves as a medium for social introspection. She encourages her readers to reflect on issues such as gender inequality, child marriage, and the conflicts between tradition and modernity. Mythological elements, folk tales, and the profound essence of Indian culture are seamlessly woven into her narratives, lending her works a distinctive cultural depth. This research paper presents a critical study of the integration of mythology and modernity in Sudha Murty’s literature and highlights her contribution to contemporary Indian literature.
Abstract in Hindi Language: सुधा मूर्ति भारतीय साहित्य की एक प्रतिष्ठित साहित्यकार हैं, जिन्होंने अपने साहित्य के माध्यम से समकालीन भारतीय समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक विमर्श को सशक्त रूप में प्रस्तुत किया है। उनकी लेखनी संवेदनशीलता और सूझबूझ से परिपूर्ण है, जो भारतीय समाज की बहुस्तरीय जटिलताओं को गहराई से उद्घाटित करती है। उनकी प्रसिद्ध कृति महाश्वेता में सामाजिक भेदभाव और वर्गभेद जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से उभारते हुए हाशिये पर स्थित समुदायों की आवाज को साहित्यिक मंच प्रदान किया गया है। सुधा मूर्ति का साहित्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि वह सामाजिक आत्ममंथन का माध्यम भी है। वे अपने पाठकों को लैंगिक असमानता, बाल विवाह, परंपरा और आधुनिकता के अंतर्विरोध जैसे विषयों पर विचार करने के लिए प्रेरित करती हैं। उनके कथानकों में पौराणिकता, लोककथाएँ और भारतीय संस्कृति की गूढ़ आत्मा सहज रूप से समाहित होती है, जिससे उनके साहित्य को विशिष्ट सांस्कृतिक गहराई प्राप्त होती है। यह शोध-पत्र सुधा मूर्ति के साहित्य में पौराणिकता और आधुनिकता के समन्वय का आलोचनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है तथा समकालीन भारतीय साहित्य में उनके योगदान को रेखांकित करता है।
Keywords: भारतीय संस्कृति, पौराणिकता, लोककथाएँ, भारतीय ज्ञान परंपरा, आधुनिकता, सामाजिक मूल्य, समकालीन भारतीय साहित्य